E Shram Online Registration Kaise Kare – ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं

E Shram Online Registration Kaise Kare : नमस्कार दोस्तों आज के नए पोस्ट की जानकारी E Shram Online Registration Kaise Kare के बारे में हम सभी श्रर्मिक और सभी बेरोजगार भाई जानेंगे , आज इस पोस्ट के माध्यम से इस सरकार की योजना के लाभ और हानि के बारे में भी अच्छे से जानेंगे , यह सरकारी योजना देश के सभी राज्यों में उपलब्ध है और सभी लोग अपना में E Shram Online Registration करवा रहें हैं |

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन

E Shram Online aavedan Kaise Karte hai ?

E Shram Online aavedan Kaise Karte hai : दोस्तों आज की जानकारी बहुत ही खास है इसका लाभ हम सभी को लेना चाहिए ,अभी तक करीब 10 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. ई-श्रम पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा. यह पूरी तरह से फ्री किया है. E-SHRAM पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर श्रमिक खुद भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

E Shram कार्ड क्या होता है यह कहाँ बनता है ?

E Shram card ऑनलाइन कैसे बनाए : दोस्तों E Shram कार्ड एक आधार कार्ड की तरह ही होता है , केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. इसके अलावा, ऐसे कई सरकारी पोर्टल बनाए गए हैं, जिनपर रजिस्ट्रेशन करके देश के गरीब सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं ,इसी में से एक है ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal). यह पोर्टल श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है, ताकि इन्हें सरकार से उचित सुविधाओं का लाभ मिल सके.

मोबाइल से कैसे बनाये फ्री में E Shram कार्ड ऑनलाइन ?

निःशुल्क इ-श्रम कार्ड बनाने का  तरीका : हमारे देश के सभी श्रमिक भाई हमारे द्वारा बताये गए तरीकों से आप आसानी से घर पे ही अपने मोबाइल ये अपने कंप्यूटर से ही अपना इ-श्रमिक कार्ड खुद ही बना सकते है नीचे सारा स्टेप बाई स्टेप तरीका बताया हूँ अच्छे से पढ़ कर अपना e shram  card ऑनलाइन बना ले .

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से ?

  • सबसे पहले आपको अपने गूगल पे e shram\इ श्रम लिख कर सर्च करना होगा अथवा आप सीधे यहाँ पे e Shram Self Registration क्लिक करके श्रम विभाग के अधिकारी वेबसाइट पे जा सकते हैं .
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से
  • यहाँ पे आप को अपना आधार से लिंक वाला मोबाइल नम्बर डालना होगा और उसके नीचे दिया कैप्चा कोड डालकर send otp  पर क्लिक कर देना है ,फोटो में देखें इसका इंटरफ़ेस .
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक otp आएगा उसको भर कर submit बटन पर क्लिक करदें .
  • इस प्रकार आप आगे के सभी विवरण दर्ज करें और आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार से आप इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है | साथ में भरे हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकल सकते है .
  • सभी डिटेल्स को भरने के बाद आप का ऑनलाइन e शर्म कार्ड पीडीऍफ़ के रूप में तैयार हो जायेगा आप इसको डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें .
  • इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर के भी पंजीकरण करवा सकते है |इसके लिए आपको 50  रुपया का शुल्क भी देना होगा .
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज ?
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • IFSC कोड के साथ बैंक खाता संख्या
  • अगर आपके पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा कर के बायोमेट्रिक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है |
ई-श्रम पोर्टल पर कौन कौन पंजीकरण कर सकता है ?

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जो इस प्रकार से दी गई है :

  • देश का कोई भी असंगठित श्रमिक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है |
  • आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए |
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला श्रमिक पात्र है |
  • आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • आवेदक ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकारी वित्त पोषित) का सदस्य नहीं होना चाहिए |
  • प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक आदि श्रमिक इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है |
  • आपका मोबाइल नंबर , आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

E Shram Portal के लाभ और विशेषताएं क्या क्या है ?

  • 26 अगस्त 2021 को इस पोर्टल को लौंच किया गया है |
  • केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने E Shram Portal को लौंच किया है |
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) भारत सरकार ने श्रमिको की मदद करने के लिए श्रमिक पोर्टल को शुरू किया है |
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के हितों की रक्षा और सुरक्षा, कल्याण को बढ़ावा देने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है |
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा असंगठित श्रमिकों (NDUW) का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जायेगा जिसे आधार से जोड़ा जायेगा |
  • श्रमिक की जानकारी एकत्रित की जाएगी जिसमे नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और परिवार के विवरण आदि सामिल होगा |
  • श्रमिको को उनकी रोजगार योग्यता के आधार पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ दिया जायेगा |
  • प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों आदि E Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
  • देश के 38 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिको का पंजीकरण इस पोर्टल पर निःशुल्क किया जायेगा और उनको कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा |
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिको का डेटाबेस तैयार किया जायेगा |
  • सरकार ने श्रमिको की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 14434  भी जारी किया है जिसकी मदद से श्रमिक अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है |
  • पंजीकृत श्रमिको को एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का ई श्रम कार्ड दिया जायेगा जिसकी मदद से वह श्रमिक पुरे देश में कहीं पर भी सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकता है |
  • लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री के द्वारा इस पोर्टल का सञ्चालन किआ जाता है |
  • अगर भविष्य में कोरोना जैसे की राष्ट्रीय महामारी या आपातकालीन की स्थिति पैदा होती है तो उस स्थिति में श्रमिको के इस डेटा का उपयोग करके श्रमिको की मदद की जाएगी |

ई श्रमिक कार्ड में यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) क्या होता है ?

इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिको को 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ ई श्रमिक कार्ड प्रदान किया जायेगा जो पुरे देश में मान्य होगा | इस कार्ड की मदद से संकट के समय श्रमिको को कई प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ दिया जायेगा | यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) 12 अंको की एक संख्या है जो असंगठित श्रमिक को eSHRAM पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद दी जाएगी | UAN नंबर एक स्थाई नंबर जो एक बार श्रमिक को देने के बाद पुरे जीवन भर तक अपरिवर्तित रहेगा |

श्रमिको के लिए कितन बीमा कवर मिलता है ?

E Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिको को दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है | पंजीकृत श्रमिको को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है | ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक की अगर किसी दुर्घटना में मोत हो जाती है या स्थाई रूप से विकलांग होने की स्थिति में 2 लाख रूपये की मदद दी जाती है और आंशिक विकलांग होने की स्थिति में 1 लाख रूपये की मदद प्रदान की जाती है |

दोस्तों  E Shram Portal के बारे में पूरी जानकारी इस article में दी गई है | अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक है तो आप इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है | ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले श्रमिको को सरकार के द्वारा अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाता है | आशा करता हूँ दोस्तों की आपको इस आज के पोस्ट की जानकारी अच्छी लगी होगी | अगर आपको यह article अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!