WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPSSSC PET 2025 : प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा की पूरी जानकारी | आवेदन, सिलेबस, परीक्षा तिथि

UPSSSC PET 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) हर साल Preliminary Eligibility Test (PET) आयोजित करता है, जो ग्रुप C सरकारी नौकरियों के लिए पहली सीढ़ी है। अगर आप UPSSSC PET 2025 में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

UPSSSC PET 2025
UPSSSC PET 2025

यहां हम बात करेंगे PET 2025 की नोटिफिकेशन डेट, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स के बारे में। आइये एक एक करके सम्पुर्ण जानकारी आज के पोस्ट के माध्यम से जानते और समझते है .

UPSSSC PET 2025 Notification कब आएगा?

UPSSSC द्वारा PET 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन आ चूका है अभी अभी 14 मई 2025 को इसका नोटिफिकेशन आया है , यह हर साल होना था लेकिन किन्ही कारण बस पिछले वर्ष 2024 में PET का फॉर्म नही भराया गया था . लेकिन इस बार आ गया है आपको सबसे पहले इसका फॉर्म को भर देना होगा .

  • नोटिफिकेशन तिथि : 14 मई 2025
  • आवेदन प्रारंभ: 14 मई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
  • फीस जमा अंतिम तारीख : 17 जून 2025
  • एग्जाम तिथि: अक्टूबर या नवंबर 2025 (संभावित)
  • एडमिट कार्ड : अक्टूबर या नवंबर 2025 (संभावित)

सम्पूर्ण नोटिफिकेशन यहाँ से डाउनलोड कर सकते है – कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिये यहाँ पर क्लीक करें

UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

आवेदन प्रक्रिया:

  1. वेबसाइट पर जाकर “Candidate Registration” पर क्लिक करें।
  2. अपना आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें।
  3. लॉगिन कर फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।

आवेदन शुल्क:

  • जनरल / ओबीसी: ₹185/-
  • SC / ST: ₹95/-
  • PwD: ₹25/-

UPSSSC PET 2025 के लिए पात्रता (Eligibility)

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
    (सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी)

शैक्षिक योग्यता:

  • उम्मीदवार ने कम से कम हाई स्कूल (10वीं पास) किया होना चाहिए।
UPSSSC PET 2025 Syllabus और Exam Pattern

PET का सिलेबस काफी व्यापक होता है और इसमें 100 प्रश्न होते हैं, जो 100 अंकों के होते हैं। निगेटिव मार्किंग भी होती है – प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती।

मुख्य विषय:

  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • संविधान एवं लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान
  • गणित और तार्किक विचार
  • करंट अफेयर्स
  • हिंदी भाषा और व्याकरण
  • रेजनिंग
  • सामान्य जागरूकता

परीक्षा प्रारूप:

विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान 100 100
समय 2 घंटे
निगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25
तैयारी कैसे करें? (Preparation Tips)
  1. UPSSSC PET 2025 सिलेबस को अच्छे से समझें और उसी अनुसार योजना बनाएं।
  2. NCERT की किताबों से बेसिक क्लियर करें, खासकर इतिहास, विज्ञान और भूगोल।
  3. रोज़ाना करंट अफेयर्स पढ़ें (जैसे: PIB, दैनिक समाचार पत्र)।
  4. पिछले वर्ष के PET Question Paper और मॉक टेस्ट दें।
  5. टाइम मैनेजमेंट पर फोकस करें – 2 घंटे में 100 प्रश्न हल करने की आदत डालें।
PET 2025 के बाद क्या?

अगर आप PET 2025 पास कर लेते हैं, तो आपकी स्कोर वैलिडिटी 1 साल तक रहेगी। इस स्कोर के आधार पर UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की वैकेंसीज (जैसे: लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि) के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

UPSSSC PET 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों के लिए पहली सीढ़ी है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो PET पास करना अनिवार्य है। ऊपर दिए गए विवरण के आधार पर आप अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं ताकि नोटिफिकेशन आने के बाद कोई कमी न रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.