अगर आप UPTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहला और जरूरी स्टेप है OTR (One Time Registration)। बहुत सारे स्टूडेंट्स को यही समझ नहीं आता कि OTR करते समय कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए और कौन से PDF में अपलोड करने होते हैं।

इस आर्टिकल में आपको UPTET 2026 Required Documents की पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी — ताकि आपका फॉर्म बिना गलती के भर जाए।
UPTET 2026 OTR क्या है?
OTR यानी One Time Registration एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें आपको अपनी बेसिक जानकारी और डॉक्यूमेंट्स एक बार अपलोड करने होते हैं। इसके बाद आप भविष्य में आने वाले सभी UP Teacher Eligibility Test (UPTET) फॉर्म आसानी से भर सकते हैं। मतलब सिर्फ एक बार सही OTR और बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं .
UPTET 2026 Required Documents List (पूरा लिस्ट)
नीचे सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दी गई है जो आपको OTR के समय चाहिए होंगे:
1. आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पहचान के लिए जरूरी
- मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए
- नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए
2. हाई स्कूल (10th) मार्कशीट
- जन्मतिथि का प्रूफ
- नाम और पिता का नाम सही होना जरूरी
3. इंटरमीडिएट (12th) मार्कशीट
- एजुकेशन प्रूफ के लिए जरूरी
4. ग्रेजुएशन की मार्कशीट / डिग्री
- BA / BSc / BCom आदि
- सभी सेमेस्टर या फाइनल मार्कशीट
5. B.Ed / D.El.Ed / BTC सर्टिफिकेट
- यह सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है
- बिना टीचिंग कोर्स के UPTET में आवेदन नहीं कर सकते
6. पासपोर्ट साइज फोटो
- आपकी फोटो लाइव OTR करते समय ली जाएगी जो साफ और स्पष्ट होनी चाहिए
7. हस्ताक्षर (Signature)
- सफेद पेपर पर नीले या काले पेन से
- स्कैन करके अपलोड करना होगा
8. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- SC / ST / OBC उम्मीदवारों के लिए
- नया और वैध होना चाहिए
9. घोषणा पत्र(Declaration)
- अपने हाथ से लिखा हुआ हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
10. पहचान प्रमाण (ID Proof)
- आधार कार्ड / वोटर ID / पैन कार्ड
UPTET 2026 में कौन से डॉक्यूमेंट्स PDF में अपलोड करने होंगे?
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स आपको PDF में अपलोड करने होंगे नीचे में लिस्ट के माध्यम से दिया गया है आप पीडीऍफ़ में कन्वर्ट करके अपलोड कर सकते है .
PDF में अपलोड होने वाले डॉक्यूमेंट्स:
- हाई स्कूल मार्कशीट PDF
- इंटरमीडिएट मार्कशीट PDF
- ग्रेजुएशन मार्कशीट PDF
- पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट PDF
- B.Ed मार्कशीट PDF
- D.El.Ed मार्कशीट सर्टिफिकेट PDF
- जाति प्रमाण पत्र PDF
- OTR के समय घोषणा पत्र अपने हाथ से लिखा हुआ हिंदी और अंग्रेजी दोनों में JPG/PNG
ध्यान दें:
- सभी PDF साफ और readable होने चाहिए
- फाइल साइज निर्धारित लिमिट में होना चाहिए (आमतौर पर 100KB–500KB)
UPTET 2026 OTR Registration के लिए जरूरी स्टेप्स
UPTET 2026 OTR करते समय आपको कैसे फॉर्म को भरना है और कहाँ से भरना होगा नीचे में दिया गया है , आप इसके अधिकारिक वेबसाइट से जाकर अपना UPTET 2026 OTR करें .
- आधिकारिक वेबसाइट – https://upessc.up.gov.in/ पर जाएं
- OTR Registration पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्टर करें
- OTP वेरिफिकेशन करें
- अपनी बेसिक जानकारी भरें
- सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करें
UPTET 2026 के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
UPTET 2026 OTR करने के लिए आप अंतिम तिथि का इंतज़ार न करे OTR जल्दी पूरा करें सभी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें फॉर्म भरते समय जल्दबाजी न करें PDF सही तरीके से बनाएं .
सभी जनकारी अपने डाक्यूमेंट्स के अनुसार भरे UPTET 2026 OTR करके समय कोई गलती न होने पाए अन्यथा आपका UPTET 2026 OTR कैंसिल हो जायेगा .
निष्कर्ष (Conclusion)
UPTET 2026 के लिए OTR करना एक बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अगर आपने सही डॉक्यूमेंट्स सही तरीके से अपलोड कर दिए, तो आगे का फॉर्म भरना बहुत आसान हो जाता है।
इस पोस्ट में हमने आपको बताया:
- कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं
- कौन से PDF में अपलोड होंगे
- किन बातों का ध्यान रखना है
अगर आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करेंगे, तो आपका फॉर्म बिना किसी समस्या के सफलतापूर्वक भर जाएगा।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1: क्या बिना B.Ed के UPTET फॉर्म भर सकते हैं?
ANS : नहीं, B.Ed या D.El.Ed जरूरी है।
Q2: क्या सभी डॉक्यूमेंट्स PDF में अपलोड करने होंगे?
ANS : नहीं, फोटो लाइव और सिग्नेचर JPG में अपलोड होंगे।
Q3: PDF का साइज कितना होना चाहिए?
ANS : आमतौर पर 100KB से 500KB के बीच।
Q4: क्या OTR एक बार ही करना होता है?
ANS : हां, एक बार OTR करने के बाद बार-बार नहीं करना पड़ता।
Q5: अगर डॉक्यूमेंट गलत अपलोड हो गया तो क्या करें?
ANS : Correction विंडो में सुधार कर सकते हैं।